दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध मांग, पीड़ित के शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार थाना और पुलिस क
दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध मांग, पीड़ित के शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
थाना और पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर युवक एवं उसके परिवार से कर रहा था वसूली का प्रयास
ऑडियो क्लिप बना अहम साक्ष्य घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित विवेचना में आरोपी को दबोचा
भयादोहन के अपराध में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली करना गंभीर शिकायत है, ऐसे मामलों की तत्काल शिकायत करें, रायगढ़ पुलिस कार्रवाई करेगी एसएसपी शशि मोहन सिंह
रायगढ़, 10 मई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर आम नागरिक को पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर भयादोहन की शिकायत पर त्वरित प्रभावी कार्रवाई की गई है। थाना घरघोड़ा पुलिस ने बलात्कार प्रकरण में जेल भेजने की धमकी देकर युवक और उसके परिवार से 40 हजार रुपये की अवैध मांग करने वाले आरोपित श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के अनुसार मामले में वार्ड क्रमांक 10 घरघोड़ा निवासी साहिल यादव पिता सुशील यादव, उम्र 26 वर्ष द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को थाना घरघोड़ा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर वार्ड क्रमांक 02 घरघोड़ा निवासी श्याम भोजवानी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। प्रार्थी ने बताया कि पिछले लगभग चार-पांच वर्षों से उसका धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था। कुछ दिनों पूर्व आपसी अनबन होने पर युवती दिनांक 07 मई 2026 को थाना घरघोड़ा पहुंची थी, साहिल भी श्याम भोजवानी के साथ थाना आया था । दोनों पक्ष आपस में बातचीत हुये बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और युवती द्वारा किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई ।
प्रार्थी साहिल यादव के अनुसार उसी दिन शाम करीब 06 बजे श