कादरचौक पुलिस का अभियान जारी, 4 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
कादरचौक पुलिस का अभियान जारी, 4 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बदायूँ। जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में दिनांक 09/10 मई 2026 की रात्रि में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना कादरचौक पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में कुवरपाल निवासी मुर्गरा जरासी, चरन सिंह निवासी कटिन्ना, जयबीर निवासी मामुरगंज तथा सन्दीप उर्फ टिन्कू निवासी जोरी नगला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट में वांछित थे।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजदीप सिंह, अजयवीर सिंह, हरिओम सिंह, इन्द्रवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
थाना कादरचौक पुलिस का कहना है कि अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।