थाना आम्बापुरा में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) द्वारा वार्षिक निरीक्षण
जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) द्वारा थाना आम्बापुरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय रिकॉर्ड, शस्त्रागार, मालखाना, लॉकअप, कम्प्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय एवं स्वागत कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। साथ ही विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की गहन जांच भी की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। शस्त्रों की सुरक्षा और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। मालखाना में रखे जब्त सामानों के सुरक्षित संरक्षण और व्यवस्थित रखरखाव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
एसपी श्री सुधीर जोशी ने लॉकअप एवं थाना मैस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही एफआईआर एवं लंबित परिवादों की जांच कर उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान हेतु आवश्यक आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासित, सतर्क और संवेदनशील रहकर आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण तत्परता बरतने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर थानाधिकारी श्री निर्भय सिंह राणावत सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।