logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विधिक कार्यशाला में पाली जिले के लोक अभियोजकों ने लिया भाग

सोजत। संवाददाता -अजय कुमार जोशी।
जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में विधि एवं विधिक कार्य विभाग द्वारा शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ जिसमें पाली जिले के लोक अभियोजकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने बताया कि पाली जिले से लोक अभियोजक सुमेरसिंह राजपुरोहित, विशिष्ट लोक अभियोजक उपमा रावल, अपर लोक अभियोजक चैनसिंह सांखला, शिवराज सिंह, श्रवण सिंह,पंकज त्रिवेदी ने कार्यशाला में भाग लिया।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल , राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा,राजस्थान सरकार के विधि मंत्री जोगाराम पटेल,महाअधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद तथा पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने मार्गदर्शन प्रदान किया। समापन सत्र में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधि मंत्री जोगाराम पटेल एवं मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की गरिमामय उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शीघ्र, त्वरित एवं सुलभ न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने न्याय व्यवस्था में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता को विकसित राजस्थान की मजबूत नींव बताते हुए न्यायिक प्रक्रियाओं में आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों के अधिकतम उपयोग पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने लोक अभियोजकों की समस्याओं के सहानुभूतिपूर्वक एवं शीघ्र निस्तारण का विश्वास भी दिलाया।
कार्यशाला में नवीन आपराधिक कानूनों, साइबर क्राइम, दिव्यांगजन अधिकारों से संबंधित विधिक प्रावधानों तथा न्यायिक सुधारों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अतिरिक्त महाअधिवक्ता, विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोक अभियोजक उपस्थित रहे।

4788 views

Comment
  • Ajay Kumar Joshi

    बहुत हीसुंदर

  • Ajay Kumar Joshi

    बहुत हीसुंदर

  • Ajay Kumar Joshi

    बहुत ही सुंदर

  • Ajay Kumar Joshi

    बहुत हीसुंदर