logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हैवलॉक मेथोडिस्ट चर्च में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया मदर्स डे मातृ शक्ति को किया गया नमन

आगरा। स्थानीय हैवलॉक मेथोडिस्ट चर्च में रविवार को 'मदर्स डे' के उपलक्ष्य में एक विशेष आराधना सभा एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रीस्ट इन चार्ज रेव. अर्पण ई. जेकब की देखरेख और मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक शांति और मातृ प्रेम के संगम के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान 'विमेंस सोसाइटी ऑफ क्रिश्चियन सर्विस' (WSCS) की महिलाओं ने मातृत्व के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक माँ का त्याग, प्रेम और अटूट विश्वास परिवार की नींव को मजबूत बनाता है। वहीं, 'मेथोडिस्ट यूथ फेलोशिप' (MYF) के युवाओं और बच्चों ने गीतों और कविताओं के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति आभार प्रकट किया। WSCS की ओर से मिसेज रीटा सिलास, मार्गरेट मिश्रा, सरोज मसीह, कुसुम मैसी, रूही एंड्रू आयुवन, नीतू शर्मा, क्रिस्टीना लाल और प्रिया लाल ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। युवा वर्ग से सैमुअल कम्फर्ट, आराध्या शर्मा, प्रार्थना लाल, आर्यन थॉमस और महिमा लाल ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभा के समापन पर MYF के युवाओं द्वारा सभी उपस्थित जनों के लिए जलपान और रिफ्रेशमेंट की सुंदर व्यवस्था की गई। इस दौरान मीडिया प्रभारी जेकब लाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में रेव. अर्पण ई. जेकब ने सभी माताओं के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना की और उन्हें सम्मानित किया।

23
1728 views

Comment