logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजमनगंज:आलमाइटी के बच्चों ने गीत व नृत्य के माध्यम से मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को किया नमन

बृजमनगंज, महाराजगंज

आलमाइटी पब्लिक प्राइमरी स्कूल एवं आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज के संयुक्त तत्वावधान में 10 मई 2026 को मदर्स डे बड़े उत्साह, प्रेम और गर्मजोशी के साथ मनाया गया।यह कार्यक्रम माताओं के निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और त्याग को सम्मान देने हेतु आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावनात्मक गीत व नृत्य प्रस्तुति ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ दिया।नन्हे मुन्ने बच्चों ने माता के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने वाली मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कुछ बच्चों ने कविताओं के माध्यम से मां के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की।वहीं कई छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रस्तुत कर मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को शब्दों में पिरोया।उनकी सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से व्यक्त किया, जिससे पूरा वातावरण भावनाओं और आनंद से भर गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि यह समारोह हर्ष एवं भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसने सभी के हृदय में मधुर स्मृतियाँ और मुस्कान छोड़ दी है।ऐसे कार्यक्रम बच्चों के अंदर परिवार के प्रति प्रेम, सम्मान और संवेदनशीलता की भावना विकसित करते हैं।विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि मां हमें निस्वार्थ प्रेम, त्याग, अनुशासन और संस्कारों की सीख देती हैं। बच्चों को अपनी मां से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि कुसुम प्रजापति व कान्ती देवी तथा आलमाइटी पब्लिक प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ईश्वर चंद्र चौरसिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने सभी माताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के जीवन निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक - शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे

15
931 views

Comment