logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनता पूछे सवाल, जवाब आए रटी हुई चाल? मेयर चुनाव में मुद्दे कम, स्क्रिप्ट ज्यादा!

अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर सीट के लिए खड़ी उम्मीदवार अक्षिता सैनी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जनता का कहना है कि भाषण के दौरान ऐसा लगता है मानो पूरा निबंध रटकर मंच पर सुनाया जा रहा हो। विरोधियों का तंज है कि जहां जनता को दमदार आवाज़ और स्पष्ट विज़न चाहिए, वहां रटी हुई स्पीच और धीमी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

शहर की गलियों में अब चर्चा विकास से ज्यादा स्पीच की प्रैक्टिस पर हो रही है। लोगों का कहना है कि मेयर की कुर्सी सिर्फ नाम से नहीं, जनता से सीधा संवाद और मजबूत नेतृत्व से संभाली जाती है। चुनावी माहौल में यह मुद्दा अब मजाक और बहस दोनों का हिस्सा बन चुका है।

3
200 views

Comment