गडौरा कंपोजिट विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत
महराजगंज/विकास खंड निचलौल ग्राम पंचायत गडौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने की शिकायत सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, भवन के पलस्तर कार्य में कम मात्रा में सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पलस्तर कार्य कमजोर दिखाई दे रहा है, जिससे भवन की मजबूती को लेकर चिंता बढ़ गई है। यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में यह भवन बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।
मामले को लेकर संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है।