स्लग ग्राम जैमुड़ा कछार में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई, पुलिस ने दो मशीन की जब्त एंकर रायगढ़ जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए शासन और प्रशासन द्वा
स्लग
ग्राम जैमुड़ा कछार में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई, पुलिस ने दो मशीन की जब्त
एंकर
रायगढ़ जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए शासन और प्रशासन द्वारा बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि केवल पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक परिस्थितियों में ही विधिवत अनुमति लेकर बोर खनन कराया जा सकता है।
विओ
प्रशासनिक आदेश के पालन में रायगढ़ जिला बोरवेल एसोसिएशन ने अपनी अधिकांश मशीनों का संचालन बंद कर दिया है। इसके बावजूद जिले में कुछ लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से बोर खनन कराए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एसोसिएशन से जुड़े शिव शक्ति बोरवेल तथा सक्ती जिले के चिंटू ठाकुर द्वारा बिना अनुमति कर्नाटक से बोर मशीन मंगाकर रात के समय खनन कार्य कराया जा रहा था। इस गतिविधि का विरोध बोरवेल एसोसिएशन के अन्य सदस्यों द्वारा लगातार किया जा रहा था और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी गई थी। बीती रात लगभग 12 बजे ग्राम जैमुड़ा कछार स्थित एक खेत में कर्नाटक की गोल्डन पावर नामक बोर मशीन से खनन कार्य किया जा रहा था। सूचना मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस के आने की सूचना वाहन चालक को मिलने पर वह मशीनों को लेकर भागने के प्रयास करने लगे लेकिन भूपदेवपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त दोनों मशीनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध बोर खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं बोरवेल एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि प्रशासन को नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि वैध व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के साथ न्याय हो सके। अब जिलेभर की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।