बरेली आई.एम.ए.ने मनाया विश्व थैलेसीमिया दिवस।
बरेली भारतीय चिकित्सा अनुसंधान के सौजन्य और श्रद्धा केयर हेल्थ सिटी दिल्ली की टीम ने विश्व थैलेसीमिया दिवस पर आज आई. एम.ए मे रक्त की कमी से होने वाली थैलेसीमिया की जाँच का शिविर लगाया, इस शिविर मे बच्चों और परिजनों के रक्त से थैलेसीमिया की जांच की गई, एवं थैलेसीमिया पीड़ितों को स्वस्थ रखने का सुझाव दिया गया। थैलेसीमिया मे रोगियों के शरीर में खून की कमी बनी रहती है, पीड़ितों को अलग से खून चडवाना पड़ता है। चिकिस्सकों द्वारा समय समय पर थैलेसीमिया की जांच ,और जागरूकता ही इस बीमारी का बचाव है। इस शिविर मे दिल्ली से आये डॉ. पवन कुमार सिंह, बरेली आई. एम. ए. के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, , डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. शालिनी महेश्वरी, डॉ.प्रमेंद्र महेश्वरी, डॉ. जे सरदाना, ब्लड सेंटर डाईरेक्टर डॉ. अंजू उप्पल, सचिव डॉ. रवीश अग्रवाल व अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना ।