बरेली जिला अस्पताल की व्यवस्थाएँ बदहाल, एंबुलेंस नहीं मिली, तो ठेले पर ले गए मरीज़।
बरेली के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की तैयारी कर रहे जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं बदहाल हैं। मरीजों को एंबुलेंस तक नहीं मिल रही हैं। लोग ठेले पर ही मरीज को ले जाने पर मजबूर हैं। एक बुजुर्ग इलाज न मिलने पर अपनी बुजुर्ग पत्नी को ठेले पर ही लेकर चला गया। उसने एंबुलेंस न मिलने की बात कही है। अधिकारी मरीज को हायर सेंटर रेफर करने के बाद पति पर गुस्सा होकर जबरन मरीज को ले जाने का हवाला दे रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग पत्नी बीमार पत्नी को ठेले पर लिटाकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। वह कह रहे हैं कि अस्पताल में कोई देखने वाला नहीं है, क्या करें। इलाज नहीं हो रहा है।अब घर ले जाएंगे, मर जाए तो मर जाए। इस संबंध में जिला अस्पताल के प्रभारी एडीएसआइसी डा. रमेश दीक्षित ने बताया कि बुजुर्ग महिला हीराकली को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ फिजीशियन डा. अजय मोहन अग्रवाल की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा था। महिला इमरजेंसी में प्रथम तल पर फीमेल मेडिसन वार्ड में भर्ती थी, सांस लेने में तकलीफ होने पर निचले तल में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया था लेकिन बुजुर्ग जबरन महिला को अपने साथ ठेले पर लेकर चले गए।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना बरेली