वाराणसी चौक थाना अंतर्गत दालमंडी क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण के दौरान अपर गंदगी फैली हुई प्रशासन बैठक खबर
वाराणसी- दालमंडी क्षेत्र में चल रहे चौड़ीकरण और ध्वस्तीकरण अभियान के बीच इलाके की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। कई पुराने भवनों को तोड़े जाने के बाद गलियों में मलबे का ढेर लग गया है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में जगह-जगह टूटे मकानों का मलबा फैला हुआ है, जबकि संकरी गलियों में आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार ध्वस्तीकरण कार्य से धूल, गंदगी और जाम जैसी समस्या बढ़ गई है।
दालमंडी इलाके में प्रशासन द्वारा सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण परियोजना के तहत कार्रवाई की जा रही है। कई पुराने भवनों को चिन्हित कर हटाया जा चुका है, जबकि कुछ इमारतों पर अभी भी कार्रवाई जारी है।
स्थानीय व्यापारियों ने मांग की है कि मलबा जल्द हटाया जाए ताकि बाजार की स्थिति सामान्य हो सके और लोगों को आने-जाने में राहत मिले।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद दालमंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।