बभनी बाजार टोला मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में नाराज़गी
बभनी बाजार टोला मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में नाराज़गी
बभनी से बाजार टोला जाने वाला ईंट मार्ग पिछले वर्ष 2024 की बरसात में टूटने के बाद आज तक मरम्मत का इंतजार कर रहा है। सड़क की हालत खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस रास्ते से गुजरना लगभग असंभव हो जाता है, जिसके कारण लोगों को बाजार आने-जाने के लिए करीब 3 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग सैकड़ों लोगों के दैनिक आवागमन का मुख्य रास्ता है। बाजार, स्कूल और जरूरी कामों के लिए लोगों को इसी सड़क का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन सड़क टूट जाने के कारण आमजन काफी परेशान हैं। अब फिर से बरसात का मौसम नजदीक आ चुका है, बावजूद इसके अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, BDO तथा संबंधित सड़क विभाग से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
स्थानीय जनता ने प्रशासन और संबंधित विभागों से बरसात शुरू होने से पहले सड़क निर्माण या मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।