logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला पंचायत सीईओ ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

मुरैना - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम एवं किसान हितैषी बनाया गया है। इसी क्रम में स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ाई गई है तथा किसानों को उपज का भुगतान भी समय पर सुनिश्चित किया जा रहा है।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव ने शनिवार को विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिचौला, विपणन सहकारी संस्था (लीड) अम्बाह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सेंथरा अहीर, विपणन सहकारी संस्था (लीड) पोरसा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पढ़ावली, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रिठौना तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भौनपुरा-पोरसा का भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने उपार्जन केंद्रों पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित की जाए।

0
0 views

Comment