logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मदर्स डे पर विजडम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सेवा में समर्पित माताओं को किया सम्मानित

मदर्स डे पर विजडम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सेवा में समर्पित माताओं को किया सम्मानित

हाफिजपुर, 10 मई:
मदर्स डे के अवसर पर विजडम इंटरनेशनल स्कूल, हाफिजपुर के विद्यार्थियों द्वारा सदर सरकारी अस्पताल में एक विशेष सामुदायिक जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता की सेवा में हर परिस्थिति में समर्पित रहने वाली माताओं को सम्मान एवं धन्यवाद देना था।

इस पहल की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक उमेश चौहान एवं प्रधानाचार्य ग्लेन रॉनसन डिसूजा द्वारा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा, सम्मान एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

विद्यालय की समन्वयक दीप्ति राय के निर्देशन में विद्यार्थियों ने एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें स्वागत, गीत एवं माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने वाले संदेश शामिल थे। विद्यार्थियों ने अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं माताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवा भाव के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी अरुण चौहान एवं एनिमेटर अमित सिंह भी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा शुभकामना कार्ड एवं सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए, जिससे मदर्स डे का यह आयोजन सभी के लिए भावुक एवं स्मरणीय बन गया।

29
3843 views

Comment