logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मदर्स डे पर सभी माताओं को दी शुभकामनाएं

जालौन, उत्तर प्रदेश। मदर्स डे के अवसर पर उरई, जालौन जनपद निवासी पंकज गुप्ता द्वारा सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। मां अपने बच्चों के जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनका त्याग व समर्पण अतुलनीय है। पंकज गुप्ता ने कहा कि माताएं परिवार और समाज की मजबूत नींव होती हैं। हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए और उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपनी माताओं का आदर करने एवं उनके प्रति प्रेम और सम्मान बनाए रखने की अपील की। मीडिया पंकज गुप्ता की ओर से देश एवं प्रदेश की समस्त माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी गईं।

1
46 views

Comment