logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एटा थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया...

एटा थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में गाली गलौज करते हुए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एंव अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में गाली गलौज करते हुए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 210/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित एक अभियुक्त रिषभ जैन पुत्र प्रसून जैन निवासी बास मण्डी मैनगंज थाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1. रिषभ जैन पुत्र प्रसून जैन निवासी बास मण्डी मैनगंज थाना कोतवाली नगर एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1. उ0नि0 अंकुश राघव
2. का0 आमिर अंसारी
3. रि0का0 हर्ष

0
0 views

Comment