logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली पांडव हत्या के विरोध बिहार में कैंडल मार्च बिहार

दिल्ली प्रशासन द्वारा बिहारी युवक पांडव कुमार की कथित निर्मम हत्या के विरोध में जन सुराज पार्टी रोहतास के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर गांधी स्मारक से पोस्ट ऑफिस चौक तक कैंडल मार्च निकाला और हम हैं बिहारी, जय बिहार, पांडव कुमार अमर रहें जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पांडव कुमार की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि बिहार और बिहारी अस्मिता पर हमला है। जन सुराज पार्टी ने इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि जो पुलिसकर्मी इस निर्मम घटना में शामिल हैं, उन्हें फांसी की सजा दी जाए ताकि भविष्य में किसी निर्दोष के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो।

कैंडल मार्च में शामिल नेताओं ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में बिहारी युवाओं के साथ लगातार भेदभाव और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसे अब बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जन सुराज पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जन सुराज पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लेकर पांडव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय दिलाने का संकल्प लिया।

12
7659 views

Comment