logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Shahjahanpur News: सड़कों को बना दिया पार्किंग, अब जाम से दिक्कत

शाहजहांपुर। नगर को जाम से मुक्त कराने के लिए किए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। पार्किंग बनी होने के बावजूद लोग दुकानों के बाहर वाहन खड़े कर जाम की समस्या पैदा कर रहे हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस ने प्लान तैयार किया है।नगर निगम ने वाहन खड़ा कराने के लिए गोविंदगंज में पुल के नीचे पार्किंग बनाई थी। उद्देश्य था कि सदर बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे, लेकिन यहां पर नाममात्र के चार पहिया वाहन खड़े होते हैं। लोग वाहन समेत गोविंदगंज और सदर बाजार में चले जाते हैं। जिसके चलते जाम की समस्या पैदा हो जाती है।इसके अलावा जेल के पीछे बहादुरगंज में बनीं पार्किंग में लोग वाहन खड़ा करने से कतराते हैं, लोग अपनी दुकानों के सामने ही वाहन खड़ा कर जाम की दुश्वारी पैदा कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। शुक्रवार को शहीद रामप्रसाद बिस्मिल पार्क के चारों ओर वाहन खड़े होने के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही।
यहां से लोगों का निकलना दूभर हो गया। इसी तरह सदर बाजार में दुकानों के सामने वाहन खड़ा होने से जाम लग गया। कच्चा कटरा मोड़ पर अस्पतालों व क्लीनिकों के पास पार्किंग नहीं होने से जाम की स्थिति बनी रही।
यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पार्किंग के बजाये सड़क पर वाहन खड़ा कर जाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। गैर जनपद में गया स्टाफ लौट आया है। जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।

4
25 views

Comment