logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे से 29 लाख की धोखाधड़ी!जमीन सौदे के बाद भी नहीं हुई रजिस्ट्रीऔर

हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के पुत्र डॉ. नीरज वर्मा के साथ 29 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। डॉ. नीरज वर्मा ने शहर कोतवाली में एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जमीन खरीदने के लिए लाखों रुपये देने के बावजूद आज तक जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं की गई।
डॉ. नीरज वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने कमलेश प्रसाद और उनके पुत्र से परगना गोपामऊ के ग्राम लोधी स्थित 0.1792 हेक्टेयर भूमि खरीदने का सौदा किया था। इस भूमि पर वर्तमान में एक पेट्रोल पंप संचालित हो रहा है। जमीन का कुल सौदा 45 लाख रुपये में तय हुआ था। कमलेश प्रसाद मूल रूप से लखनऊ के निवासी बताए गए हैं, जबकि उनका अस्थाई पता बरेली में है
डॉ. नीरज के मुताबिक, 24 नवंबर 2020 से 12 मार्च 2021 के बीच RTGS और NEFT के माध्यम से आरोपियों के खाते में 29 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इस दौरान भरोसा दिलाया गया कि शेष 16 लाख रुपये देने के बाद भूमि का विक्रय विलेख निष्पादित कर दिया जाएगा।
आरोप है कि भुगतान के बाद भी आरोपियों ने लगातार टालमटोल शुरू कर दी। जमीन का स्वामित्व डॉ. नीरज वर्मा के नाम नहीं किया गया, हालांकि पेट्रोल पंप का लाइसेंस उनके नाम कर दिया गया, जो अभी भी संचालित हो रहा है।
डॉ. नीरज वर्मा का कहना है कि उन्होंने कई बार आरोपियों से संपर्क कर भूमि का विक्रय अभिलेख कराने की मांग की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद 22 जुलाई 2025 को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से एक विधिक नोटिस भी भेजा गया, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कमलेश प्रसाद और उनके पुत्र ने उनके साथ 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले में शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई

6
732 views

Comment