logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ- यूपी के सभी स्कूल और कॉलेजों के आसपास अब सख्ती

लखनऊ- यूपी के सभी स्कूल और कॉलेजों के आसपास अब सख्ती बढ़ाई जाएगी। शिक्षा मंत्रालय की नई कार्ययोजना के तहत प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर दायरे को नशा मुक्त क्षेत्र घोषित करने की तैयारी है। अब स्कूलों के आसपास शराब, सिगरेट, गुटखा और तंबाकू बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

अब तक यह प्रतिबंध केवल 100 मीटर दायरे में लागू था, लेकिन छात्रों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए इसे बढ़ाकर 500 मीटर करने का फैसला लिया गया है। स्कूलों के मुख्य गेट पर नशा मुक्त क्षेत्र के विशेष बोर्ड लगाए जाएंगे।

विद्यालय प्रशासन, स्थानीय पुलिस और नारकोटिक्स विभाग मिलकर अभियान चलाएंगे। साथ ही इस शैक्षिक सत्र से नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल भी शुरू किया जाएगा, जिसमें सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों को नियम पालन की ऑनलाइन जानकारी देनी होगी।

डीआईओएस को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो स्कूलों में नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। पीएम ई-विद्या चैनल और MyGov प्लेटफॉर्म के जरिए भी छात्रों और अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।

ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे के अनुसार 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के करीब 8.5 फीसदी छात्र किसी न किसी रूप में तंबाकू सेवन की चपेट में हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के आसपास नशे के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।

1
267 views

Comment