नगर निगम द्वारा माधवनगर में रविवार को मनाया जायेगा 'राहगीर डे'
नगर निगम द्वारा माधवनगर में रविवार को मनाया जायेगा 'राहगीरी डे'
कटनी - शहरवासियों को फिटनेस और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर नगर पालिक निगम कटनी द्वारा रविवार 10 मई को 'राहगीरी डे' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रात: 7:00 बजे से 8:30 बजे तक ग्राम पंचायत चौराह से बाबा माधवशाह हॉस्पिटल रोड में आयोजित किया जाएगा।
नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में योग, खेलकूद, म्यूजिक और डांस परफॉर्मेंस जैसी कई गतिविधियाँ शामिल की गई हैं। स्वास्थ्य के साथ-साथ इस आयोजन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी प्रसारित किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने समस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस उत्साहपूर्ण और स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी