logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाबी बाग इस्कॉन मंदिर के श्री भक्त वृंद द्वारा 10 वर्षों से निरंतर संकीर्तन यात्रा एवं धर्म प्रचार सेवां

नई दिल्ली।
पंजाबी बाग स्थित इस्कॉन मंदिर के श्री भक्त वृंद द्वारा विगत 10 वर्षों से निरंतर संकीर्तन यात्रा एवं धर्म प्रचार सेवा का पावन कार्य श्रद्धा और समर्पण के साथ किया जा रहा है। इस सेवा अभियान के माध्यम से भक्तजन हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।
संकीर्तन यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव से हरे कृष्ण, हरे राम महामंत्र का संकीर्तन करते हुए लोगों को सनातन संस्कृति, भक्ति और सदाचार के प्रति प्रेरित कर रहे हैं।
भक्त वृंद का कहना है कि समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार ही इस सेवा का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

3
930 views

Comment