logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फौजी बन महिलाओं को शादी का झांसा देने वाला युवक गिरफ्तार

झालावाड़| सोशल मीडिया पर भारतीय सेना का फर्जी अधिकारी बनकर देश भर में कई महिलाओं और लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक शातिर युवक को शनिवार को महिला थाना पुलिस ने उसके ससुराल असनावर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं से अपनी असली पहचान छिपाकर उनसे छलपूर्वक शादी रचाने और ठगी करने का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सेना की वर्दी, मोबाइल और फर्जी आर्मी एकेडमी चलाने के पर्चे बरामद किए हैं।एसपी अमित कुमार ने बताया थिलोड़ भिवानी, हरियाणा निवासी आरोपी सुनील कुमार (25) पुत्र होशियारसिंह बेहद शातिर तरीके से सोशल मीडिया पर सेना की वर्दी पहने हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करता था। इसके बाद वह सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए अविवाहित या अकेली महिलाओं को टारगेट कर उनका बायोडाटा हासिल कर लेता था। खुद को बड़ा फौजी अफसर बताकर वह लड़कियों को शादी का झांसा देता और उनसे चैटिंग व कॉल कर जाल में फंसाता था।एक साल पहले की थी लव मैरिज, महिला की गुप्त शिकायत पर खुला राज इस पूरे काले कारनामे का खुलासा 6 मई 26 को असनावर थाने में आई एक अज्ञात महिला की गोपनीय शिकायत से हुआ। महिला ने परिवाद में बताया कि सुनील ने सालभर पहले असनावर की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। वह यहां रहकर भी सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाने का काम कर रहा है। इस सूचना पर साइबर थाना झालावाड़ में मुकदमा दर्ज कर जांच महिला थाना पुलिस को सौंपी गई थी।aimamediajhalawar

3
855 views

Comment