फायर सेफ्टी की दी जानकारी
किशनगंज| ब्लॉक क्षेत्र में चलाए जा रहे फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अंकित शर्मा के निर्देशन में अग्निशमन की ओर से द हंस फाउंडेशन के कर्मचारियों के लिएप्रोजेक्ट कोर्डिनेटर अंकित शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान आग लगने की काफी घटनाएं घटित होती हैं। जिससे आमजन को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ता है। ऐसे में फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत कस्बे में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक बचाव, सुरक्षा उपाय की जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्मिक मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।aimamediajhalawar