logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गर्मी को देखते हुए गढ़वा जिला प्रशासन अलर्ट: बंद पड़े चापाकालों की मरम्मत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

गढ़वा: आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन, गढ़वा ने बड़ी पहल की है। जिला स्तर और प्रमंडल स्तर पर विशेष नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है, ताकि जिले के विभिन्न प्रखंडों में बंद पड़े सरकारी नलकूपों (चापाकालों) की त्वरित मरम्मत कराई जा सके।
मुख्य बातें:
शिकायत दर्ज करें: आम नागरिक अपने क्षेत्र के बंद चापाकालों की शिकायत सीधे कंट्रोल रूम में फोन कर दर्ज करा सकते हैं।
राज्य स्तरीय हेल्पलाइन: किसी भी सहायता के लिए राज्य स्तर के टोल-फ्री नंबर 18003456502 पर संपर्क किया जा सकता है।
व्हाट्सएप सुविधा: पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए विशेष व्हाट्सएप नंबर 9470176901 भी जारी किया गया है।
प्रखंड स्तर पर भी समाधान: कंट्रोल रूम के अलावा, नागरिक अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय में रखी 'शिकायत पंजी' में भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
जिला प्रशासन ने कनीय और सहायक अभियंताओं को निर्देश दिया है कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर मरम्मत गैंग को तुरंत मौके पर भेजकर चापाकालों को चालू कराना सुनिश्चित करें।
अपील: "जल ही जीवन है, इसकी एक-एक बूंद का सदुपयोग करें और अनावश्यक बर्बादी रोकें।"
प्रस्तुति: जिला प्रशासन, (सूचना एवं जनसंपर्क) गढ़वा।

5
67 views

Comment