राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायिक मुख्यालय मालाखेड़ा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायिक मुख्यालय मालाखेड़ा में किया गया। इस अवसर पर श्रीमान न्यायाधीश आयुष त्रिपाठी जी, तहसीलदार जी की उपस्थिति में विभिन्न प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण की कार्यवाही संपन्न हुई।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं पीएलवी सुरेंद्र सिंह नरूका, हरिओम चौधरी ( मालाखेड़ा) सहित न्यायिक एवं विधिक सेवा से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।