logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलिया में दर्दनाक हादसा: शादी से पहले भाई की मौत, घायल दूल्हे ने कार में रचाई शादी

न्यूज अपडेट:
बलिया (बांसडीह)

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। शादी के कुछ घंटे पहले हुए सड़क हादसे में दूल्हे के छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, बनकटा गांव निवासी श्याम पांडेय के बेटे अंकित पांडेय (22) की बारात शुक्रवार को मझवा वार्ड नंबर-9 निवासी प्रमिला तिवारी के घर जानी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी दोपहर करीब 1 बजे अंकित अपने छोटे भाई सर्वजीत पांडेय (18) के साथ बाइक से भिटिया चट्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान एक स्कूली बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सर्वजीत की मौत हो गई। वहीं अंकित की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

छोटे बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया, लेकिन तय मुहूर्त को देखते हुए दोनों पक्षों ने शादी कराने का निर्णय लिया। डॉक्टरों की सलाह पर घायल दूल्हे को कार से दुल्हन के घर ले जाया गया, जहां कार में ही शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

सिंदूरदान के बाद दुल्हन अपने मायके में ही रुक गई, जबकि दूल्हे को दोबारा अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने हादसे में शामिल स्कूली बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

3
882 views

Comment