logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ

लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) 2025-26 प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता की स्मारिका का विमोचन भी किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में खेल केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती भागीदारी और ऐतिहासिक सफलताएं देश में विकसित हो रही नई खेल संस्कृति को दर्शाती हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

1
0 views

Comment