logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रात्रि भ्रमण पर निकले पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उरई/जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली कालपी क्षेत्र में रात्रि भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान संवेदनशील स्थलों पर लगाई गई पिकेट ड्यूटी को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त को प्रभावी बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार रात्रि गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

1
99 views

Comment