नकुड़ पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, यमुना बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नकुड़ पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नकुड़-सरसावा रोड से यमुना बालू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया।
पुलिस ने जब चालक से खनन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी कागजात मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सोनालिका ट्रैक्टर नंबर HR92A7401 को रेत से भरी ट्रॉली समेत कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया।
पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Reporter: Rao Shokeen
R D I NEWS