logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चिलकाना में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूटकांड के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

सहारनपुर/चिलकाना
थाना चिलकाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। लूट के मुकदमे में वांछित दो शातिर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे, लेकिन जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मौके से दो तमंचे, नौ कारतूस, लूट के 2060 रुपये, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम पटनी-पिलखनी मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लूटकांड के आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक छोड़कर आम के बाग में घुस गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन उर्फ आर्यन निवासी बड़ी छाप्पुर और कार्तिक निवासी छोटी छाप्पुर थाना नकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अवैध हथियारों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके गैंग और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।
रिपोर्टर: Rao Shokeen
Rao Digital India Newshttps://youtu.be/2G_UpLp260g

5
4420 views

Comment