logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शासकीय पीजी कॉलेजों द्वारा चलाया जा रहा काॅलेज चलो अभियान

शासकीय पीजी कॉलेजों द्वारा चलाया जा रहा कॉलेज चलो अभियान

मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कॉलेज चलो अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 08 मई को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की टीम द्वारा मुरैना नगर क्षेत्र के विभिन्न हायर सेकेंडरी विद्यालयों का भ्रमण किया गया। अभियान की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय से की गई।
कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत टीम ने विद्यार्थियों को ई-प्रवेश प्रक्रिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित विद्यार्थी हितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को अवगत कराया गया।
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा शासकीय महाविद्यालयों में अधिकाधिक प्रवेश सुनिश्चित करना है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh

15
1655 views

Comment