logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेशनल लोक अदालत में 652 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण

नेशनल लोक अदालत में 652 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण

2 करोड़ 46 लाख 56 हजार 292 रुपये की समझौता राशि प्राप्त, प्रीलिटिगेशन के 1287 प्रकरणों का भी हुआ निराकरण

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार, 09 मई 2026 को जिला न्यायालय परिसर मुरैना सहित तहसील विधिक सेवा समिति अम्बाह, जौरा एवं सबलगढ़ में नेशनल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 652 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।
नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिला मुख्यालय मुरैना के न्यायाधीशगण, अभिभाषक संघ मुरैना के अध्यक्ष श्री हरीसिंह सिकरवार, एलएडीसी स्टाफ तथा न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रीमती संगीता मदान ने न्यायालय परिसर में लगाए गए बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिक निगम एवं इंश्योरेंस कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
नेशनल लोक अदालत के संचालन हेतु जिला मुख्यालय मुरैना में 11, तहसील मुख्यालय अम्बाह में 7, जौरा में 6 तथा सबलगढ़ में 6 खंडपीठों का गठन किया गया था। इस प्रकार कुल 30 खंडपीठों के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया।
लोक अदालत में लंबित प्रकरणों में समझौते के माध्यम से कुल 2 करोड़ 46 लाख 56 हजार 292 रुपये की राशि प्राप्त हुई। वहीं प्रीलिटिगेशन के 1287 प्रकरणों का भी निराकरण किया गया, जिनमें 1 करोड़ 57 लाख 34 हजार 952 रुपये की समझौता राशि प्राप्त हुई।
-
#morena2026 #Morena #JansamparkMP #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

6
617 views

Comment