जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करने पर सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का सम्मान
जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय सीमा से पूर्व पूर्ण करने पर सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का सम्मान
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्यक्रम के तहत कलेक्टर मुरैना एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सबलगढ़ के मार्गदर्शन में ग्रामीण सबलगढ़ क्षेत्र में जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण सबलगढ़ क्षेत्रांतर्गत सुपरवाइजर सर्किल-16 की समस्त एचएलबी क्रमांक 93, 94, 101, 102, 203 एवं 204 का कार्य निर्धारित समय सीमा से पूर्व 08 मई 2026 को पूर्ण कर लिया गया। इस उपलब्धि पर सुपरवाइजर श्री रामकुमार त्यागी एवं संबंधित प्रगणकों के कार्य की सराहना की गई।
कार्य में प्रगणक श्री राजेश शर्मा, श्री काशीराम राजोरिया, श्री जितेंद्र रावत, श्री उमेश कुमार गौड़, श्री प्रमोद कुमार त्रिवेदी तथा श्री रामगोपाल शर्मा का विशेष योगदान रहा। साथ ही निलंबित प्रगणक श्री वीरेंद्र जाटव के स्थान पर एचएलबी क्रमांक-39 में नियुक्त प्रगणक श्री मुनेश पचोरिया द्वारा 05 मई 2026 से कार्य प्रारंभ कर 08 मई 2026 तक निर्धारित कार्य पूर्ण किया गया।
उत्कृष्ट कार्य निष्पादन पर 09 मई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सबलगढ़ सुश्री मेघा तिवारी एवं तहसीलदार तथा जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण सबलगढ़ श्री सीताराम वर्मा द्वारा तहसील कार्यालय में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को सम्मानित किया गया।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena