logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यात्रियों की सुरक्षा हेतु जीआरपी का सघन चेकिंग अभियान

झाँसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जीआरपी अनुभाग झाँसी के अंतर्गत आने वाले समस्त रेलवे स्टेशनों पर व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जीआरपी टीम द्वारा रेलवे प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से चेकिंग अभियान एवं निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल जीआरपी अथवा रेलवे प्रशासन को दें।

1
47 views

Comment