logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलिया के लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी बन सकते हैं मंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर

संवाददाता : आकाश सिंह (AIMA News Kheri)यूपी कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच पलिया विधानसभा की जनता की बढ़ी उम्मीदें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर सकते हैं, जिसके बाद योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें और तेज हो गई हैं।
राजनीतिक गलियारों में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनमें पलिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। इसके अलावा मनोज पांडे, पूजा पाल, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और कृष्णा पासवान सहित कई नेताओं के नाम भी मंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार 6 से 7 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
अगर बात करें पलिया विधानसभा की तो यहां के विधायक रोमी साहनी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर जनता के दिलों में खास जगह बनाई है। क्षेत्र की जनता उन्हें केवल जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि अपने परिवार का सदस्य मानती है। यही कारण है कि जनता ने उन पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताते हुए विधानसभा भेजा है।
वर्ष 2012 से 2017 तक बसपा से विधायक रहने के बाद वर्ष 2017 से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर उन्होंने क्षेत्र में विकास और जनसेवा की नई मिसाल पेश की। गरीबों की मदद, बीमार लोगों के इलाज, जरूरतमंद बेटियों की शादी, विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्राकृतिक आपदा में पीड़ित परिवारों की सहायता जैसे कार्यों में वह हमेशा आगे दिखाई दिए हैं।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विधायक रोमी साहनी हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं। शायद यही वजह है कि पलिया की जनता उन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजती रही है।
अब जैसे-जैसे कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो रही हैं, वैसे-वैसे पलिया विधानसभा में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों को उम्मीद है कि यदि रोमी साहनी को मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है तो पलिया विधानसभा के विकास को और नई दिशा मिलेगी।

35
1654 views

Comment