वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर बुलंदशहर में उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा
बुलंदशहर। जनपद के महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज और युवा शक्ति ने भागीदारी की।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाज के साथ आयोजित विशाल हवन-पूजन से हुआ। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें घोड़ों और ढोल-नगाड़ों के साथ युवाओं का जोश देखने लायक था।इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ठाकुर राकेश भाटी (पूर्व जिला अध्यक्ष, कांग्रेस), ठाकुर धर्मेंद्र सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति), ठाकुर सुनील सिंह, विकास चौहान (जिला अध्यक्ष, भाजपा), लक्ष्मीराज सिंह (विधायक, सिकंदराबाद), एडवोकेट राणा बृजेश प्रताप सिंह, अनुज राघव, मनोज ठाकुर और जितेंद्र भाटी मौजूद रहे।इस दौरान श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष और भाकियू (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष जगवीर भाटी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस और स्वाभिमान का प्रतीक है। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आए युवाओं ने समाज हित और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।