logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उन्नाव सदर की बदहाल व्यवस्था उजागर, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

BREAKING NEWS | AIMA MEDIA.....
09/05/2026
उन्नाव में बदहाल व्यवस्था से जनता परेशान, सीवेज और लटकते तार बने खतरा
उन्नाव सदर | वार्ड नं. 1 पूरन नगर एवं वार्ड नं. 22 सिविल लाइन
उन्नाव शहर में अव्यवस्थाओं की गंभीर तस्वीर सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में चोक नालियां, सड़कों पर बहता गंदा सीवेज, जलभराव और लटकते बिजली के तार आम जनता के लिए खतरा बन चुके हैं।
ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई समस्याएं:
टूटी एवं चोक नालियां
सड़कों पर फैला गंदा पानी
जगह-जगह जलभराव की स्थिति
लटकते बिजली के तारों से हादसे का खतरा
अधूरा एवं मानकविहीन निर्माण कार्य
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरसात के दौरान पूरा इलाका गंदे पानी में डूब जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
प्रशासन पर उठे सवाल:
SDM, DM, SP एवं नगर पालिका को शिकायत के बावजूद समाधान नहीं
CM पोर्टल पर शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस
जानकारी के अनुसार यह मामला अजय शंकर निवासी पूरन नगर, उन्नाव द्वारा उठाया गया है।
जनता का सवाल:
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
आखिर कब होगी स्थायी कार्रवाई?
AIMA MEDIA / RTI ALERT
यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मामला RTI, DM, CM एवं PMO स्तर तक उठाया जाएगा।
AIMA MEDIA जन जन की आवाज.....
#BreakingNews #Unnao #AimaMedia #RTI_ACT_2005 #उन्नाव #DM #CMPortal #जनसमस्या #UnnaoNews

50
1251 views

Comment