logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदों के सम्मान तथा उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा का कार्यक्रम संपन्न

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदों के सम्मान तथा उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा का कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं श्रमिक नेता स्वर्गीय भरतसिंह भवानी सिंह राजपूत की लालबाग स्थिति प्रतिमा पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप मई माह का 10 मिनट अपने पूर्वज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम का मासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।*
*भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भरतसिंह भवानीसिंह राजपूत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' और राष्ट्रीय गान 'जन -गण -मन' सभी उपस्थित द्वारा एक स्वर में सामूहिक रुप से गाया गया।*
*कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गोपालदास गुजराती द्वारा बताया गया कि आज का यह राष्ट्रीय स्तर का 36 वां तथा हमारे बुरहानपुर जिले में 8 अतिरिक्त कार्यक्रम मिलाकर 44 वां कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि भारत देश आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों,आजादी के दीवानो ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर भारत आजाद कैसे कराया कि विस्तार से जानकारी दी। उनके द्वारा बताया कि आज हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, श्रमिक नेता भरतसिंह राजपूत की प्रतिमा के समक्ष यह कार्यक्रम कर रहे हैं। राष्ट्रीय सम्पत्ति ताप्ती मिल लालबाग में कार्यरत श्रमिक हित, संस्थान हित सर्वोपरि के इनके आदर्श वाक्य योगदान को देखते हुए इन्हें भारत सरकार द्वारा श्रमिकों के हितार्थ मास्को सोवियत रूस अध्ययन तथा निरीक्षण हेतु भेजा गया था।*
*10 मिनट का यह राष्ट्रीय कार्यक्रम अनेक राज्यों में मासिक उत्सव के रूप में मनाया जाने लगा है। उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी जिला कलेक्टर को कार्यक्रम में जिला मजिस्ट्रेट एवं राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को उपस्थित होने के शासकीय आदेश जारी हैं ।*
*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गोपालदास गुजराती के मार्गदर्शन तथा स्वतंत्रता सेनानी बुरहानपुर जिला मातृशक्ती अध्यक्ष शिल्पा जयकुमार दलाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की ओर से महेन्द्रसिंह भरतसिंह राजपूत, दिनेश शत्रुघ्न चौहान,गजेन्द्र भरतसिंह राजपूत, आशिष किशोर पाटील,गणेश शत्रुघ्न चौहान,जय कुमार दलाल,बबिता महेन्द्रसिंह राजपूत, लक्ष्मी गजेंद्रसिंह राजपूत, अरविन्द देवीदास बहुगुणा, ऋषिकेश गजेन्द्रसिंह राजपूत,योगेश महेश तिवारी,चैतन्य विशाल बैस, नरेन्द्र बनोरिया,बाबू बेदरकर, नवलसिंह जे. ठाकुर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*
*गणेश चौहान द्वारा उपस्थित गणमान्य तथा समस्त समाचार संवाददाता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया गया।

5
689 views

Comment