उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों एक के बाद एक कई आईएएस अफसरों का तबादला किया था। इनमें आईएएस हर्षिता माथुर का नाम भी शामिल है। रायबरेली की डीएम रहीं
उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों एक के बाद एक कई आईएएस अफसरों का तबादला किया था। इनमें आईएएस हर्षिता माथुर का नाम भी शामिल है। रायबरेली की डीएम रहीं हर्षिता माथुर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा निदेशक राज्य पोषण मिशन की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर कामकाज शुरू कर दिया है।
2013 बैच की आईएएस अफसर हर्षिता माथुर मूलरूप से भोपाल की रहने वाली हैं। 2015 में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनको मुरादाबाद में जॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में पहली तैनाती मिली। यहां 9 महीने जिम्मेदारी निभाने के बाद उनको मेरठ में जॉइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया।
#ias #harshitamathur #raebareli #raebarelidm