logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

" विद्यार्थियों के लिए शासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए सुनहरा मौका 15 मई तक होंगे नि: शुल्क पंजीयन"

उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका शासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए नि: शुल्क होंगे 15 मई तक पंजीयन और विषय परिवर्तन के लिए 14 मई तक होंगे साक्षात्कार।

विद्यार्थियों के लिए जानकारी यह है कि जो भी विद्यार्थी शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले हैं,उनका पंजीकरण शासकीय महाविद्यालयों में नि: शुल्क पंजीयन किया जा रहा है, इसलिए छात्र-छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, वरना आनलाइन दुकान वाले इसका पंजीयन करने का लगभग 100 से 200 रुपए लेंगे, इसलिए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासकीय महाविद्यालयों में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।निवेदक शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा जिला कटनी मध्यप्रदेश के द्वारा सूचना छात्रहित में जारी करता है। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बृजलाल अहिरवार के मोबाइल नंबर 8435921302 पर सम्पर्क करें। कटनी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए जो विषय/संकाय/विषय ग्रुप आदि में परिवर्तन करना चाहते हैं,वे शासकीय तिलक अग्रणी महाविद्यालय कटनी में 14 मई के पूर्व इन्टरव्यू/साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से शामिल हों, वरना वह परिवर्तन नहीं कर पाएंगे।

69
3121 views

Comment