logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता...

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता...

एटा के थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी रिषभ जैन पुत्र प्रसून जैन, निवासी बास मंडी मैनगंज, थाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली नगर में धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकुश राघव, कांस्टेबल आमिर अंसारी और रिजर्व कांस्टेबल हर्ष शामिल रहे। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध थाना स्तर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
0 views

Comment