थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर आपसी समन्वय से कराया नाली विवाद का निस्तारण...
थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर आपसी समन्वय से कराया नाली विवाद का निस्तारण...
एटा,शासन की मंशानुसार जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित थाना समाधान दिवस के अंतर्गत आज जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन द्वारा थाना पिलुआ में फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
थाना समाधान दिवस में अवैध कब्जा, नाली विवाद, भूमि विवाद सहित विभिन्न प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित तहसीलदार, कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर शिकायतों का समाधान कराएं, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
गंभीर प्रकृति के प्रकरणों के संबंध में निर्देश दिए गए कि संबंधित क्षेत्राधिकारी (सीओ) एवं उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्याओं का समाधान कराएगी।
थाना समाधान दिवस के दौरान ग्राम पंचायत कुंदनपुर निवासी विपिन कुमार एवं भीष्म पाल के मध्य चल रहे नाली विवाद का जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर उपस्थित दोनों पक्षों को समझाते हुए सूझबूझ एवं आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया। विवाद के समाधान के उपरांत दोनों पक्ष संतुष्ट दिखाई दिए तथा प्रशासनिक कार्यवाही की सराहना की।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार, कानूनगो, लेखपाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।