logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

शाहजहांपुर।
जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में भूमि विवाद, आपसी विवाद, राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न शिकायतों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मचारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर लंबित एवं जटिल मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

थाना सदर बाजार में क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना जलालाबाद में क्षेत्राधिकारी जलालाबाद की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार थाना तिलहर में क्षेत्राधिकारी तिलहर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया। थाना मदनापुर में क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में जनसुनवाई कर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए।

1
25 views

Comment