logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बंगाल में भाजपा की प्रथम सरकार - लालकुर्ती में बटें लड्डू-भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी रहे मुख्य अतिथि

मेरठ - बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपरांत भाजपा की पहली सरकार बनने के उपलक्ष्य में भाजपा छावनी मंडल द्वारा लालकुर्ती में मन्नू लाल चोंक पर लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी , पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश गर्ग , केंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य डॉ सतीश शर्मा , पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अजय गुप्ता , मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया व युवा मोर्चा महामंत्री पीयूष शर्मा उपस्थित रहे । भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा के बंगाल जीत पूरे देश के राष्ट्रवाद की विजय है बंगाल की जनता ने घुसपैठियों से देश को बचाने के लिए अभूतपूर्व मतदान किया है । पिछले वर्षों के संघर्ष में भाजपा के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के बलिदान के उपरांत आज बंगाल में भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार बनी है उन्होंने नारे लगवा कर सभी का उत्साहवर्धन भी किया । करुणेश गर्ग ने भी बंगाल में प्रथम भाजपा सरकार बनने पर सभी को बधाई दी । डॉ सतीश शर्मा व गौरव हुरिया और मन्नू लाल ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक मनमोहन भल्ला ने किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में छावनी मंडल महामंत्री वैभव सक्सेना उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा बंटी, राहुल सोनकर , रविन्द्र पासी मंजू यादव आदि का सहयोग रहा

172
7963 views

Comment