जयपुर में कल्पकृति शोरूम का भव्य उद्घाटन संपन्न
बेंगलुरू/जयपुर(दलपतसिंह भायल) कर्नाटक स्टेट कॉयर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KSCDCL) के अधिकृत शोरूम कल्पकृति का भव्य उद्घाटन समारोह शनिवार को मानसरोवर, जयपुर में आयोजित किया गया। बगायत वेंचर्स एलएलपी द्वारा स्थापित इस शोरूम का उद्घाटन विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
समारोह में राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री एम. एन. दिनेश IPS, राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री एच. जी. आर. सुहास IPS, कर्नाटक स्टेट कॉयर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री नटराज जनकीराम तथा KSCDCL के प्रबंध निदेशक श्री सी. एन. शिवप्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने कॉयर उत्पादों और प्राकृतिक फाइबर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे शोरूम पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार और कुटीर उद्योगों को नई दिशा प्रदान करेंगे।
कल्पकृति शोरूम में कॉयर से निर्मित विभिन्न घरेलू एवं सजावटी उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें ग्राहकों ने सराहा। समारोह में बड़ी संख्या में उद्यमी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।