logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलिया:बलिया में बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव: प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड में होंगे, डीएम का आदेश।

खबर:
बलिया
जिले में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर अब बलिया में संचालित सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया मुख्यालय स्तर से बैकएंड के जरिए स्वतः पूरी की जाएगी। उपभोक्ताओं को इसके लिए किसी प्रकार का आवेदन या अतिरिक्त प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी।
बताया गया है कि मई 2026 की बिजली खपत का बिल जून 2026 में पोस्टपेड सिस्टम के तहत जारी किया जाएगा। वहीं, अब जिले में नए बिजली कनेक्शन भी सीधे पोस्टपेड मोड में ही दिए जाएंगे।
इसके अलावा, उपभोक्ताओं द्वारा जमा की गई सुरक्षा धनराशि की वसूली जुलाई से अक्टूबर 2026 तक चार समान मासिक किस्तों में बिजली बिल के साथ जोड़ी जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव से बिजली बिलिंग प्रणाली अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी, साथ ही उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिलेगी।
#Ballia #SmartMeter #Electricity #UPNews

0
0 views

Comment