यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पिछले कुछ दिनों से सपा मुखिया अखिलेश यादव पर लगातार हमलावर
शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर एक बार फिर अखिलेश यादव पर तंज कसा है।
अपने X हैंडल पर ओमप्रकाश राजभर ने लिखा है- 'चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव जी क्या-क्या नहीं कर रहे हैं। टोटके का भी सहारा ले रहे हैं। उन्होंने अपने बाल बढ़ा लिए हैं। अब अखिलेश जी ने यह किसी पंडित या ज्योतिषी के कहने पर किया या फिर किसी मौलाना ने उन्हें ऐसा करने को कहा- इसकी सत्यता स्वयं अखिलेश जी ही बता सकते हैं। माता प्रसाद पांडे अथवा रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी भी बता सकते हैं। आजकल चचा शिवपाल और आजम खान जी के अलावा इन दो लोगों के साथ निजी गुफ्तगू है। रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई