logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेहनत एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए किया गया सम्मानित।

रामपुर न्यूज़।राष्ट्रीय मसीह संगठन के द्वारा जनपद रामपुर के पटवाई क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेहनत एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह SDA चर्च, पटवाई में आयोजित किया गया, जहाँ विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को उनकी आगामी पढ़ाई, करियर एवं भविष्य की दिशा को लेकर काउंसलिंग भी दी गई, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।
संगठन का उद्देश्य शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाना तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रेरित करना है।
हम सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
मीडिया संवाददाता प्रेम मसीह

6
288 views

Comment